Sunday, April 28, 2024
No menu items!

बदलापुर पुलिस ने गैरइरातन हत्या में वांछित को किया गिरफ्तार

डा. संजय यादव
बदलापुर, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी बदलापुर शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विनीत राय के संचालन में उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद मय हमराही द्वारा धारा 308, 324, 504, 506, 452 भादंवि के वांछित अभियुक्त अनुराग पाठक पुत्र मंगला राय पाठक निवासी छंगापुर थाना बदलापुर को उसके घर के सामने से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद, उपनिरीक्षक अनिल कुमार, हे0का0 बबूल यादव, हे0का0 नन्द राय शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular