Monday, April 29, 2024
No menu items!

संवैधानिक मूल्यों को हर परिवार में ले जायेगा बंधुता मंच

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। सौहार्द बंधुता मंच की बैठक में संवैधानिक मूल्यों को समुदाय तक ले जाने की रणनीति तय की गई। मीडिया के साथियों के साथ गठित इस मंच की बैठक रविवार को बक्शा गांव के पंचायत भवन में आयोजित थी। सौहार्द फेलो एवं वरिष्ठ पत्रकार आनंद देव ने कहा कि भारतीय संविधान सिर्फ शासन व्यवस्था चलाने का दस्तावेज नहीं है, बल्कि संविधान यह भी तय करता है कि एक नागरिक के तौर पर हमारी जिम्मेदारियां क्या हैं?

उन्होंने कहा कि अगर संविधान में हमारी आस्था है तो न्याय, स्वतंत्रता, समता, बंधुता जैसे संवैधानिक मूल्यों को जानने, मानने और उसे जीने की प्रक्रिया में हम सभी नागरिकों को शामिल होना होगा। उन्होंने कहा कि मीडिया के साथी इस मुहिम को और भी आसान बना सकते हैं। बैठक में पत्रकार छोटे लाल आर्य, ओंकार मिश्र, विक्की सिंह, सत्य प्रकाश यादव, वरुण यादव, अभिनव सिंह आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular