Monday, April 29, 2024
No menu items!

कैकेई कोप भवन, राम वनगमन, दशरथ मरण का हुआ सुन्दर मंचन

पंकज बिन्द
महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा लोहरियाव में दूसरे दिन श्री प्रकाश धर्म मंडल के बैनर तले कैकेई कोप भवन, राम वनगमन, दशरथ मरण का बहुत ही मार्मिक व रोचक रामलीला के प्रसंग का मंचन कलाकारों ने किया। मंथरा के कहने पर कैकेई कोंप भवन में चली जाती हैं और दशरथ द्वारा दिए गए वरदान को याद दिलाती हैं। बहुत ही चालाकी व कुटिलता से राम को वन भेजने में सफल रहती हैं।

राम के वन जाते समय दशरथ के साथ पूरी अयोध्या विलाप करने लगती है और दुख में डूब जाती है। दशरथ का विलाप देखकर हजारों की संख्या में उपस्थित लोग भी रोने लगते हैं। राम के वन जाते ही दशरथ की मृत्यु हो जाती है। पूरी अयोध्या शोक में डूब जाती है। कैकेई (रूपचंद मौर्य) का अभिनय बहुत ही अच्छे ढंग से निभाया जबकि दशरथ (मनीष मौर्य) का अभिनय दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित किया।

मंथरा (संदीप गुप्ता) ने अपनी चालाकी से कैकेई को अपने वश में कर लिया। कौशल्या (दीपक मौर्य) ने बहुत ही अच्छे ढंग से अपना किरदार निभाया राम (आशीष मौर्य), लक्ष्मण (विकास गुप्ता), सीता (महेश मौर्या) ने वन जाते समय सभी दर्शकों को रोने पर विवश कर दिया। वहीं केवट का किरदार इंद्रजीत मौर्य (विधायक) ने बखूबी निभाया। सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने अपना पूर्ण सहयोग दिया। अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष संजय मौर्य, राकेश मौर्य, संतोष मौर्य, राजेश गुप्ता, विनय श्रीवास्तव, स्वप्निल गुप्ता, चंद्र प्रकाश मौर्य, नरेंद्र कुमार, सुरेंद्र मौर्य, हरिश्चंद्र गुप्ता, सतीश श्रीवास्तव ने अपना सराहनीय योगदान दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular