Monday, April 29, 2024
No menu items!

लोहरियाव में रामलीला का हुआ सुन्दर मंचन

पंकज बिन्द
महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा लोहरियाव में रामलीला का बहुत ही अद्भुत मंचन देखने को मिलता है। इस वर्ष पहले दिन सीता स्वयंवर परशुराम संवाद का मंचन किया गया जिसमें सीता स्वयंवर में धनुष को उठाने के लिए एक से बढ़कर एक वीर उपस्थित हुए।

अपने बल बुद्धि का प्रदर्शन किए लेकिन कोई भी धनुष को हिला भी ना सका तब प्रभु श्रीराम धनुष को जैसे ही उठते हैं धनुष टूट जाता है और माता सीता वरमाला राम को पहनाती हैं। जयकारे से चारों दिशाएं गूंज जाती हैं। धनुष टूटने की आवाज सुनकर परशुराम पहुंचते हैं।

लक्ष्मण से क्रोध में संवाद होता है तब श्रीराम अपनी लीला का अप्रत्यक्ष रूप से परशुराम को दिखाते हैं। परशुराम नत मस्तक होकर प्रभु श्रीराम की जय बोलकर चले जाते हैं। इस दृश्य को भारी संख्या में उपस्थित दर्शक देखते हैं और सियाराम की जय बोलकर तालियां बजाने लगते हैं और खुशी से झूमने लगते हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, इंतजार अली, संजय मौर्या, पूर्व प्रधान नीरज मौर्य, विकास गुप्ता, महेश मौर्या, सुरेंद्र मौर्य सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular