Monday, April 29, 2024
No menu items!

राष्ट्र धर्म व प्रेम का अद्भुत मिलन है भरत मिलाप

  • मानीकला में हुआ भरत मिलाप, गूंजा जय श्रीराम का नारा

राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मानीकलाँ बाजार में ऐतिहासिक रामलीला के बाद पक्का पोखरा पर भव्य मेला आयोजित हुआ जिसके उपरांत पक्का पोखरा से रामजानकी मंदिर तक राम रथ के साथ विजय यात्रा में क्षेत्र के सभी नर-नारी और धर्म प्रेमी उपस्थित रहे। मानी कला बाजार में जैसे ही राम रथ पहुंचा, महिलाएं छत से पुष्प वर्षा करने लगी मानी कला बाजार ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो अयोध्या नगरी यहीं हो और कई वर्षों की प्रतीक्षा के बाद नर-नारी खूब नाचे राम आये अवध में…जैसे गानों पर सभी झूम रहे थे। जहाँ भी देखो, लोग प्रसन्न दिखाई दे रहे थे।
बता दें कि मानी कला बाजार में भरत मिलाप का अलौकिक दृश्य देखने को मिला जो नगरवासियों के लिए प्रसन्नता का विषय था। सभी लोग चर्चा कर रहे थे कि भरत मिलाप का दृश्य बहुत सुन्दर है। नगरवासियों का कहना है कि भरत मिलाप का जो दृश्य दिखाया गया है, वह अद्भुत है। ऐसा दृश्य क्षेत्र में कभी देखने को नहीं मिला है। लोगों ने रामजानकी रामलीला के कार्यकताओं का खूब सराहना किया। इस अवसर पर किशुन सोनकर, भास्कर तिवारी, चन्द्रशेखर तिवारी प्रधानाध्यापक श्री गणेश जी बालोद्यान सन्दहां, अमित तिवारी एडवोकेट, रमेश, अतुल, राजू, कमलेश साहू, राजू गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular