Sunday, April 28, 2024
No menu items!

खरीददारी कर घर लौट रही महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर

विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के शेखजादा कस्बे में स्थिति रजिस्टार आफिस के सामने बीती शाम बाइक सवार ने बाजार से घर वापस लौट रही महिला को टक्कर मार दी टक्कर में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। चिकित्सकों ने महिला की स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रिफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदा देवी पत्नी विजय कुमार 35 वर्ष निवासी उदयचंदपुर (बड़ी बस्ती) से अपने देवर के साथ रक्षाबंधन पर खरीदारी करने साइकिल पर बैठकर केराकत बाजार करने आई थी। बाजार कर घर वापस लौट रही थी कि जैसे ही रजिस्टार आफिस के सामने पहुंची कि पीछे से तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात बाइक ने जोरदार धक्का मार दिया।धक्के में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई धक्के की आवाज सुन आस—पास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

लोगों की मदद से घायल महिला को सामुदायिक केन्द्र पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने महिला की स्थिति गंभीर देख बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रिफर कर दिया। वहीं भीड़ का फायदा उठाकर बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन सामुदायिक केन्द्र पहुंच खून से सनी घायल महिला को देख चीखने चिल्लाने लगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular