Sunday, April 28, 2024
No menu items!

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत

  • रात भर सड़क के किनारे पड़ा रहा शव

बिरेन्द्र यादव/अजय विश्वकर्मा
सरायख्वाजा, जौनपुर। जंगीपुर कला गांव के पास शनिवार की रात अज्ञात वाहन से टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। परिजनों को सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के जंगीपुर कला गांव निवासी राम अजोर यादव का पुत्र अनुज यादव 23 वर्ष घर से बाइक लेकर शनिवार रात 11 बजे जंगीपुर खुर्द चौराहा पर जा रहा था। घर पांच सौ मीटर दूर पहुंचा था कि भकुरा अतरही रोड पर अज्ञात वाहन से साइड लगने से अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गया और युवक की मौके पर मौत हो गई। सुबह रोड पर टहल रहे लोगों ने देखा कि मृतक अवस्था में युवक रोड पर गिरा दिखाई दिया।

उसकी पहचान किये और इसकी सूचना परिजनों को दिए। परिजन ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दिए। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनुज तीन भाई एक बहन में सबसे छोटा था। इनके माता पिता और बहन कुसुम मुंबई रहते हैं।

इनके पिता मुंबई में ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। माता प्रमिला मुंबई में गृहणी हैं। अनुज डी फार्मा के साथ-साथ मेदांता हॉस्पिटल में प्रैक्टिस कर करता था। उनकी दादी प्रभु देवी का रो रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में मातम छा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular