Sunday, April 28, 2024
No menu items!

भाजपा सिर्फ उपलब्धियां गिनाने में व्यस्त: भानु

राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। विश्वशांति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भानु प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सत्ता के नशे में चूर है। उनके जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता सिर्फ़ आंकड़ेबाजी में व्यस्त हैं। विकास के नाम सिर्फ़ लोगों को बरगलाया जा रहा है। लोग आज भी मुलभूति समस्याओं से जूझ रहे हैं। वह रविवार को सदर विधानसभा के बरंगी में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

श्री सिंह ने कहा कि गुरैनी से आजमगढ़-मार्टिंनगंज सम्पर्क मार्ग आज भी आंसू बहा रहा है। लोग गिरकर चोहटिल हो रहे हैं। पार्टी संस्थापक ज़ाहिद सिद्दीकी ने बताया कि जौनपुर सदर लोकसभा से ठाकुर भानु प्रताप सिंह को पार्टी प्रत्याशी बनाने की घोषणा की जाती है। अध्यक्षता एसपी यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन में और तेज़ी लाने पर बल दिया। इस मौके पर अंबिका प्रसाद सोनकर, अयाज़ अहमद, महामंत्री एहतेशाम सिद्दीक़ी, मुन्ना प्रसाद, जितेंद्र आदि मौजूद रहे। संचालन अशोक ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular