Monday, April 29, 2024
No menu items!

भाजपा संवैधानिक अधिकार को हजम करने की दिशा में बढ़ रही: लालजी

  • सपा नेता ने कहा— अवसर मिलने पर भाजपा का सफाया प्रदेश की जनता करेगी

बीके सिंह
जफराबाद, जौनपुर। 2024 में समाजवादी पार्टी देश से भाजपा को हटाने का काम करेगी। उसके लिए हम लोग बूथ स्तर की तैयारी में जुटे है। उक्त बातें सिरकोनी क्षेत्र के ग्यासपुर गांव में जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव टाइगर के यहां आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुये समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव लालजी वर्मा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। साथ ही कहा कि जो भाजपा का कुशासन है, भाजपा लोकतंत्र व संविधान को पूरी तरह से समाप्त करने पर अमादा है और जो हम सबको संवैधानिक अधिकार इस देश में पिछडों एवं दलितों को मिला हुआ है, उस संवैधानिक अधिकार को भी हजम करने की दिशा में बढ़ रही है। महंगाई एवं बेरोजगारी चरम सीमा पर है। प्रदेश में खाली रिक्त पदों पर भर्ती का कार्य पूरा नहीं हो रहा है। 69 हजार शिक्षकों की भर्ती में अनियमितता हुई है। उसमें सरकार ने स्वयं माना है कि 6 हजार 8 सौ पद गलत भरे गये हैं।

उस पर सरकार काम नहीं कर रही है। इन सभी मद्दों के आधार पर प्रदेश की आम जनता किसान के साथ है। जो दुर्व्यवहार हो रहा है, उसके उत्पादन के लाभकारी मूल्य नहीं मिल पा रहा है। धान की सरकारी मूल्य पर खरीददारी नहीं मिल रहा है। प्रदेश की जनता तैयार बैठी है। जैसे अवसर मिलेगा, वैसे सन 1977 की तरह इस प्रदेश से भाजपा का सफाया कर देगी। इस नवम्बर माह में बूथ स्तर की कमेटियां बनकर तैयार हो जायेंगी। कमेटी गठन को लेकर कोई अंतःकलह नहीं है। पार्टी वोटरों को बढ़ाने का प्रयास कर रही है। इस मौके पर राजेन्द्र यादव टाइगर, संजय यादव, सुरेंद्र प्रताप, प्रिंस, ग्राम प्रधान मृत्युंजय यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular