Monday, April 29, 2024
No menu items!

मल्हनी बाजार से भाजपा नेता की बाइक चोरी

विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मल्हनी बाजार में स्थित दीप मैरिज हॉल के पास से एक बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दर्ज कर दी है। जानकारी के अनुसार मल्हनी बाजार निवासी भाजपा नेता एवं बूथ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने अपनी बाइक दीप मैरिज हाल के सामने खड़ी करके अंदर कुछ काम निपटाने चले गये कुछ देर बाद जब वह बाहर निकले तो देखे कि उनकी हीरो होंडा स्प्लेंडर गायब थी। उन्होंने काफी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर मामला दर्ज कर दिया। बता दें कि मल्हनी बाजार में आए दिन चोरी की घटनाएं बढ़ गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular