Monday, April 29, 2024
No menu items!

भीषण ठण्ड में भाजपा नेताओं ने बांटा कम्बल

  • रात्रि भ्रमण कर जरूरतमन्दों को दिया गया कम्बल

शाहगंज, जौनपुर। भीषण ठंड में भाजपा नेताओं ने रात्रि भ्रमण कर जरुरतमंदों को कम्बल प्रदान किया। कम्बल पाकर ठंड से कपकपा रहें लोगों के चेहरे पर गर्मी आ गया। भाजपा नेता रुपेश जायसवाल के नेतृत्व में नगर के विभिन्न प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर जाकर ठिठुरते लोगों को कम्बल वितरण किया। भाजपा नेता की इस पहल में भाजयुमो के महामंत्री धीरज पाटिल, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश जायसवाल, नीतिन अग्रहरि व सामाजिक संस्था जेसीआई शिखर के कई सदस्य भी सम्मिलित थे। रोडवेज परिसर में बने रैन बसेरा, रेलवे स्टेशन, मुख्य मार्ग, घास मंडी, चौक, एराकियाना, कोतवाली चौक, विवेकानंद तिराहा आदि स्थानों भ्रमण कर सैकड़ों कम्बल वितरित किया गया। इस दौरान रुपेश जायसवाल ने कहा कि सरकार नगरपालिका व जिला प्रशासन ठंड से बचाव हेतु जुटी हुई है। हालांकि प्रत्येक व्यक्ति को भी सर्द मौसम में मददगार बनना चाहिए। लोग आगे बढ़कर कम्बल व गर्मी के पकड़े वितरित करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular