Sunday, April 28, 2024
No menu items!

स्वतंत्र देव के न रूकने से मायूस हुये भाजपाई

विवेक सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। वारणसी से जौनपुर आते समय हौज स्थित टोल प्लाज़ा के पास भारतीय जनता पार्टी के सिरकोनी मण्डल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत समारोह का कार्यक्रम रखे थे। कैबिनेट मंत्री का काफिला दिखाई देते ही भाजपा के कार्यकर्ता उत्साहित हो गये लेकिन कार्यकर्ताओं ने देखा कि मंत्री जी का काफिला बिना रुके ही आगे निकल गया। यह देख भाजपाजनों में मायूसी छा गयी। कार्यकर्ता अपनी भड़ास निकालते हुए वापस चले गये। बता दें कि उक्त स्वागत कार्यकम मण्डल अध्यक्ष सिरकोनी रमेश चन्द्र जायसवाल, सत्य प्रकाश सिंह, संजय सिंह, शशिकांत पाठक, राजकुमार प्रधान द्वारा आयोजित था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular