Sunday, April 28, 2024
No menu items!

ब्लैकमेल करने वाला चढ़ा लाइन बाजार पुलिस के हत्थे

अजय पाण्डेय
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में लाइन बाजार पुलिस ने धारा 306 भादंवि से सम्बन्धित अभियुक्त जितेन्द्र यादव पुत्र विजयशंकर यादव निवासी डीहपुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ को शाहगंज रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त द्वारा ब्लैकमेल करने पर मुस्कान यादव पुत्री योगेन्द्र यादव ग्राम डीहपुर थाना दीदारगंज आजमगढ़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा, उ0नि0 आशुतोष गुप्ता, हे0का0 रमाकान्त प्रसाद, का0 नीरज कुमार शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular