Monday, April 29, 2024
No menu items!

कड़ाके की ठण्ड से बचाव के लिये बिन्द गांव में वितरित किया कम्बल

पराऊगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बिंद गांव में स्वर्गीय विजय बहादुर सिंह स्मृति में कंबल वितरण का आयोजन हुआ जहां बुजुर्ग महिला पुरुष एवं असहाय लोगों ने कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए कंबल पाकर प्रशंसा किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रिभुवन सिंह एवं शिवभुवन सिंह तथा प्रधान प्रमोद की उपस्थिति में कंबल वितरण का आयोजन हुआ। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाध्यापिका ललिता सिंह, आजाद सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह, रिंकू सिंह, क्षमानाथ वर्मा, दिनेश उपाध्याय, राजेश सिंह, विनोद कुमार समेत तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular