Monday, April 29, 2024
No menu items!

बूथ सशक्तिकरण एवं होली मिलन कार्यक्रम सम्पन्न

विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कुरनी बूथ पर मण्डल महामंत्री राजन सिंह के प्रतिष्ठान पर मछलीशहर मण्डल द्वारा बूथ सशक्तिकरण और होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। आयोजन में मुख्य अतिथि जिला मंत्री श्याम दत्त दुबे के साथ मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, मंडल राजन सिंह, संतोष जायसवाल, जिला मंत्री मीना पटेल, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा, प्रभाशंकर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सतीश जी, मंडल उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह आदि भाजपा नेता उपस्थित रहे। जिला मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं को होली की बधाई दिया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री राजन सिंह ने किया।
इस अवसर पर सेक्टर संयोजक विपिन सिंह, मनोज मिश्रा, राजकुमार बिंद, हिमांशु अग्रहरि, सुनील मौर्या, सुनील बिंद, अर्जुन विश्वकर्मा, शशि पांडेय, जयानंद चौबे, सौरभ जायसवाल, हैप्पी सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। अंत में मण्डल महामंत्री राजन सिंह ने उपस्थित सभी को बधाई दते हुये आभार जताया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular