Monday, April 29, 2024
No menu items!

जौनपुर के शाहगंज में भाई—बहन ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सिधाईं गांव में मंगलवार शाम सगे भाई बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव उनके घर के एक कमरे में एक ही साड़ी से बने फंदों से लटकते मिले। मृतक युवक एक दुर्घटना का शिकार होने के चलते अपाहिज था और मृतक बहन ही उसकी देखभाल करती थी। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक सिधाईं गांव निवासी राजकुमार राजभर उर्फ दरोगा लाल का सबसे छोटा बेटा राजकपूर (27 वर्ष) तीन साल पहले एक दुर्घटना के चलते अपाहिज हो गया था। राजकपूर विवाहित था और उसका एक 4 साल का बच्चा भी है। परिजनों के मुताबिक मंगलवार को वह कमरे में अपनी छोटी बहन पुष्पा (20 वर्ष) के साथ मौजूद था। काफी देर तक कुछ हलचल नहीं हुई तो परिजनों को आशंका हुई।
परिजन कमरे में पहुंचे तो देखा कि राजकपूर और उसकी बहन पुष्पा पंखे के सहारे एक ही साड़ी से बनाए फंदे में लटके हुए थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। आनन—फानन में परिजन दोनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular