Sunday, April 28, 2024
No menu items!

भाई की हत्यारोपी गिरफ्तार

. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के भटौली गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट में चचेरे भाई की हत्या के वाञ्छित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के निर्देशन में अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक सुनील कुमार व कांस्टेबल विजय सिंह एवं राम दवन यादव ने उक्त गांव निवासी अभियुक्त विकास पाल पुत्र स्व. श्याम लाल पाल को गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब है कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के विरुद्ध अपने चचेरे भाई की मौत के सम्बन्ध में भारतीय दण्ड विधान की धारा 304 के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई करने के उपरांत गिरफ्तार आरोपी को चालान न्यायालय भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular