Sunday, April 28, 2024
No menu items!

बीएसए ने रैली व स्मार्ट क्लास का किया शुभारम्भ

पंकज बिन्द
महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अभिनव प्राथमिक विद्यालय बसहरा कला में ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल ने शनिवार को नामांकन अभियान रैली और स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया। महराजगंज ब्लॉक खंड शिक्षा अधिकारी और शिक्षक संगठन के प्रादेशिक महामंत्री/जिलाध्यक्ष अनिल यादव और राय साहब यादव (प्रादेशिक उपाध्यक्ष/ब्लॉक मंत्री) और महराजगंज ब्लॉक शिक्षक संगठन के सभी पदाधिकारी और सभी (नोडल शिक्षक संकुल और हेड टीचर) और साथ में होनहार बच्चे रहे। कार्यक्रम का संचालन उमानाथ यादव (ब्लॉक अध्यक्ष) ने किया।
बेसिक शिक्षक विभाग महराजगंज से 31 मार्च को सेवानिवृत हुए गुरुजन अशोक सिंह (प्रधानाध्यापक) PS वैहारी, अखिलेश सिंह (प्रधानाध्यापक) PS कल्यानपुर एवं केदारनाथ यादव (सहायक अध्यापक) कम्पोजिट विद्यालय जगापुर बनकट को बीएसए डा. पटेल ने स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम भेटकर सम्मानित किया।
साथ ही कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत नहीं होता है, क्योंकि वह समाज को अपने ज्ञान रूपी आलोक से सदैव प्रकाशित करता रहता है। आपने देश की भावी पीढ़ी को शिक्षित और मार्गदर्शन करते हुए उनके जीवन को सफल बनाने में अपना महती योगदान दिया है।
इसी क्रम में हरी झंडी दिखाकर सत्र 2023-24 के लिए स्कूल चलो नामांकन अभियान रैली अन्तर्गत 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चे के नामांकन हेतु 30 अप्रैल तक नामांकन का महाअभियान चलाया गया। सभी विद्यालयों में विद्यालय स्तर पर रैली एवं प्रभातफेरी का आयोजन कर अपने विद्यालयों के अन्तर्गत ग्रामसभा के मजरे के सेवित बस्तियों में जाकर डोर—टू—डोर रैली एवं प्रभातफेरी में एसएमसी सदस्य, बच्चों के अभिभावक, माँ समूह और जनप्रतिनिधियों को भी शामिल कर 6 से 14 आयु वर्ग का कोई भी बच्चा आपके मजरे में नामांकन से न छूटने पाये। इस तरह के लक्ष्य की प्राप्ति कर अपने ब्लॉक, विद्यालय का जनपद स्तर और प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित कर बेसिक शिक्षा परिवार का मान बढ़ाने जैसा पुनीत कार्य करना है। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular