Monday, April 29, 2024
No menu items!

दबंगों ने युवती के पैर में मारी गोली, हालत नाजुक

मिट्टी लेने गयी युवती के साथ युवक ने की छेड़खानी, विरोध करने पर मारी गोली
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पसेवा में बुधवार को शाम लगभग साढ़े छह बजे छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने युवती के पैर में गोली मारकर फरार हो गई।
जानकारी के अनुसार साक्षी 18 वर्षीया पुत्री सुरेन्द्र यादव अपने घर से लगभग दो सौ मीटर दूर स्थित नाले पोतनी मिट्टी निकालने गयी थी जहाँ पहले से अंकुर यादव पुत्र अशोक यादव निवासी पसेवाबारी और उसका एक साथी मौजूद था। युवती के मुताबिक अंकुर और उसके साथी ने गमछे से मुंह ढक रखा था। उसके साथ छेड़छाड़ करना चाहा तो साक्षी विरोध करने लगी। अपने मकसद में कामयाब न होने पर अंकुर ने साक्षी के बाए पैर में तमन्चे से गोली मारकर साथी संग फरार हो गया।
साक्षी ने पुलिस को बताया कि जब अंकुर छेड़छाड़ कर रहा था। उसी दौरान हाथापाई में अंकुर को पहचान लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों और ग्रामीणों ने साक्षी को निजी वाहन से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सकों ने स्थिति नाजुक देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular