Sunday, April 28, 2024
No menu items!

नवरात्रि व रमजान का त्योहार भाईचारे से मनायें: सीओ सिटी

केएस यादव
जफराबाद, जौनपुर। नवरात्रि तथा रमजान के पर्व को आपसी भाईचारे व शांतिपूर्ण ढंग से मनायें। यह बातें गुरुवार को स्थानीय कस्बे में स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में शान्ति समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता ने कही। उन्होंने आगे कहा कि कोई भी त्योहार आपसी प्रेम भाईचारा को बढ़ाता है। पर्व हमे प्रेम से रहने का संदेश देते हैं। उन्होंने मौजूद लोगों को यह भी आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत या समस्या हो, उसे निःसंकोच बताएं।
थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने कहा कि किसी भी तरह की समस्या हो आप लोग बताएं। पुलिस तत्काल मदद करेगी। इसके साथ कोई भी अराजक तत्व, मनबढ़ या असमाजिक व्यक्ति कोई हरकत करेगा तो उस पर कड़ी कार्यवाही होगी। लोगों को नवरात्रि तथा रमजान की बधाई दिया।
इस अवसर पर चौकी प्रभारी आशीष पाण्डेय, एसआई डॉ राम जनम यादव, एसआई सुरेश सिंह, एसआई अजय कुमार, व्यापार मंडल के अध्यक्ष उमाकांत गिरी, निवर्तमान चेयरमैन प्रमोद बरनवाल, संदीप कुमार, कयूम अंसारी, खुर्रम, मनोज सिंह, राजेश सिंह, निसारुल हक, आफताब आलम, तहजीब आदि सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular