Monday, April 29, 2024
No menu items!

विद्यालय संस्थापक की मनायी गयी पुण्यतिथि

विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के बृजराजी-भोलानाथ सिंह इंटर कालेज मतरी मथुरा में रमाराम पाण्डेय निराला की अध्यक्षता में स्कूल के संस्थापक भोलानाथ सिंह की चतुर्थी पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रकाश चन्द पाण्डेय ‌ने संस्थापक के मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया। प्रबन्धक एसडी सिंह ने कहा कि एक अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के लिए बाबू जी द्वारा स्कूल का शुभारंभ किया गया। अच्छी सोच को लेकर उस समय जो स्कूल का पौधा लगाया था, वह आज वट वृक्ष की भांति फैल चुका है।
मछलीशहर नगर सहित विभिन्न अन्य गांवों के छात्र एक बेहतर शिक्षा ग्रहण करने के लिए आ रहे हैं। स्कूल की शुरुआत करने के बाद के बाद भोलानाथ सिंह भगवान के चरणों में विलीन हो गए। स्कूल प्रबंधन कमेटी की ओर से उनकी की सोच पर पहरा देकर दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है।
इस मौके पर सभी प्रबंधन कमेटी के सदस्यों एवं स्कूल स्टाफ तथा छात्र—छात्राओं द्वारा संस्थापक को श्रद्धा सुमन भेंट कर दो मिनट का मौन धारण किया। अंत में प्रधानाचार्य फौजदार सिंह अखिलेश ने कार्यक्रम में सम्मिलित लोगो का आभार व्यक्त किया। संचालन पंडित फौजदार ने किया। इस दौरान मुकेश सिंह, रियासत अली प्रधान, रमेश सिंह, विकास सिंह सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular