Monday, April 29, 2024
No menu items!

चेयरमैन प्रत्याशी सीमा संजय चौहान ने दी इफ्तार पार्टी

अजय पाण्डेय
जौनपुर। नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद की सशक्त दावेदार सीमा संजय सिंह चौहान ने शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज के बाद में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। शीराज—ए—हिंद जौनपुर इस धरती पर रोजा इफ्तार के लिए शाह का पंजा एवं बाबू पुरवा के मध्य मस्जिद पर इफ्तार पार्टी में शामिल होकर सभी को बधाई दी गयी। साथ ही उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के विकास के लिए वह हमेशा मुमकिन कार्य करेंगी। मुस्लिम समाज को शिक्षित करने का प्रयास रहेगा। इस्लाम एक सार्वभौमिक धर्म है जो पूरी दुनिया के इंसानों के लिए सलामती चाहता है। हम नगरवासियों की तरफ से ईद की पूर्व संध्या पर आप सभी को ईद की बधाई देते हैं। इस अवसर पर समीर सिंह चौहान, सुरेश सिंह चौहान, धर्मेंद्र चौहान, इस्लाम जुबेर, श्रेयश चौहान, रवि चौहान के अलावा तमाम स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular