Monday, April 29, 2024
No menu items!

चार्टर सदस्य व एमजेएफ सदस्य हुए सम्मानित

  • लायन्स क्लब ने मनाया 39वां स्थापना दिवस चार्टर नाइट समारोह

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर मेन ने अपना 39वां स्थापना दिवस चार्टर नाइट समारोह शुक्रवार की रात्रि नगर के एक होटल में धूमधाम से मनाया। चार्टर सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संजय केडिया ने आये हुए लोगों का स्वागत किया। संस्थापक सदस्य अरूण त्रिपाठी व सुरेश चन्द्र गुप्ता को माल्यार्पण कर उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा केक काटकर चार्टर डे मनाया गया। प्रीति गुप्ता ने चार्टर सर्टिफिकेट पढ़ते हुए सभी संस्थापक सदस्यों का परिचय कराया। चार्टर सचिव अरूण त्रिपाठी ने बताया कि जौनपुर में सेवा के उद्देश्य से 1985 में 35 सदस्यों के साथ लायन्स क्लब जौनपुर की स्थापना हुई थी जो निरन्तर बेहतर सेवा कार्य करते हुए राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग महत्वपूर्ण पहचान बनाये हुए है।

लायन्स इन्टरनेशनल फाउन्डेशन से मेल्विन जोन्स फेलो एमजेएफ की उपाधि प्राप्त सदस्यों डा. क्षितिज शर्मा, अशोक मौर्य, सुरेश चन्द्र गुप्ता, गोपी चंद साहू, डा. अजीत कपूर, सैय्यद मो. मुस्तफा, डा. एनके सिन्हा, रामकुमार साहू, सोमेश्वर केसरवानी, ज्योति कपूर, अरुण त्रिपाठी, अमित पाण्डेय, मनोज चतुर्वेदी, संदीप गुप्ता, संजय केडिया, अनिल वर्मा, शिवानन्द अग्रहरि, डा. मदन मोहन वर्मा को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुरेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि ये गर्व की बात है कि लायन्स क्लब जौनपुर में कुल 35 सदस्य एमजेएफ सदस्य हैं, जिनमें डा. क्षितिज शर्मा 9 बार व अशोक मौर्य दो बार पीएमजेएफ हैं।

उन्होंने बताया कि ये क्लब अपने उत्कृष्ट कार्यों की बदौलत मण्डल का पहला माडल क्लब है। डा. क्षितिज शर्मा एरिया लीडर जीएटी ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है। सेवा कार्य करने व दान करने की आदत बनायें, क्योंकि दान करने वाला श्रेष्ठ होता है और दान करने से बहुत पुण्य मिलता है। अन्त में संयोजक आरपी सिंह, अनिल गुप्ता, संजय सिंघानिया, अनिल वर्मा ने आभार व्यक्त किया। संचालन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष डा. संजीव मौर्य, पूजा त्रिपाठी, गीता गुप्ता, मदन गोपाल गुप्ता, परमजीत सिंह, विशाल साहू, इश्तेयाक हसन संजय खान, नीरज शाह, मिदहत फात्मा, संगीता गुप्ता, नीलू सेठ, सुधारानी, रविन्द्र कालरा, अनीस फात्मा, उर्मिला साहू, ज्योति शाह आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular