Monday, April 29, 2024
No menu items!

चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा शुरू

बिपिन सैनी
जौनपुर। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा शुक्रवार से प्रारंभ हो गई है। व्रती महिलाए तालाब घाट के किनारे वेदी बनाकर लौकी भात खाकर छठ पूजा व्रत पूजन शुरु किया। बाजारों में भी फल पूजन सामग्री की दुकानें सज धजकर तैयार हो गई हैं। खरीदारी करने के लिए लोगों की भारी भीड़ बाज़ार में उमड़ रही है।
वहीं क्षेत्र के शीतला चौकियां धाम मंदिर के बगल में स्थित पवित्र कुण्ड में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी होने वाले चार दिवसीय छठ पूजा महापर्व 17 नवंबर शुक्रवार से प्रारंभ हो चुका है। इस पर्व पर सूर्य देव और षष्ठी माता की पूजा का विशेष महत्व है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में धार्मिक पंचांग के अनुसार छठ पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है लेकिन इसकी व्रत पूजा की शुरुआत चतुर्थी तिथि से नहाय-खाय के साथ हो जाती है और सप्तमी तिथि को व्रत का पारण किया जाता है। लोक आस्था का महापर्व छठ पूरे 4 दिनों तक चलता है। छठ पर्व शुक्रवार शुरू हो रहा है। ऐसे में चारों ओर छठ पूजा की तैयारी शुरू हो गई है और घर-घर छठ मईया व सूर्य देव के गीत भी गाए जा रहे हैं।
बता दें कि 4 दिनों तक चलने वाला यह महापर्व उषा, प्रकृति, जल, वायु और सूर्यदेव की बहन षष्ठी माता को समर्पित है। इसमें विशेष रूप से सूर्य देव को अर्घ्य देने की परंपरा है और यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। आज भी लोग भक्तिभाव और पूर्ण श्रद्धा के साथ इसे मनाते हैं, इसलिए इसे लोकआस्था का महापर्व कहा जाता है। व्रती पूरे 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती है, इसलिए छठ व्रत को कठिन व्रतों में एक माना गया है। 20 नवंबर को ऊषा अर्घ्य और पारण के साथ छठ पर्व का समापन हो जाएगा। छठ व्रत सुहाग की लंबी आयु, संतान के सुखी जीवन और घर पर सुख-समृद्धि की कामना के लिए रखा जाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular