Sunday, April 28, 2024
No menu items!

मुख्य अधीक्षण अभियंता बोले- मैं हूं विवश, भारी बारिश एवं तेज हवा से मेन सप्लाई पर गिरे हैं पेड़

  • कार्य बहिष्कार पर हैं संविदाकर्मी, इसी नाते नहीं हो पा रही सप्लाई

जयशंकर दूबे एडवोकेट
सुलतानपुर। बीती रात्रि से ही बारिश के कारण कई जगह असरोगा फीडर, रामनगर फीडर की मेन सप्लाई पर पेड गिरने से सप्लाई बाधित हो गई है। दुर्गा पूजा महोत्सव भी चल रहा है, लगभग एक लाख की आबादी को कल से विजली नही मिल पा रही है, जनता विजली और पानी को को तरस रही है।

कारण तीन माह से संविदा पर दिन रात जान जोखिम में डाल कर निर्वाध सप्लाई बहाल करने वाले कर्मचारियों को वेतन नही मिल पाया है। वह विभाग को जबतक वेतन नही मिलेगा तबतक कार्य् नही करने की चेतावनी दे रहे है। जगह-जगह फीडरों पर हडताल कर सरकार एवं जिला प्रशासन को चेतावनी दे रहे है और मुर्दाबाद के नारे लगा रहे है।

मुख्य अधीक्षण अभियंता का कहना है। कई जगहों पर पेड गिरने से 1100 की मेन सप्लाई ब्रेक डाउन में है इसी नाते समस्या आ रही है। मै कुछ नही कर सकता, संविदाकर्मियों को तीन महीने से वेतन नही मिल पाया है। इस नाते कर्मी पूरे जिले के कार्य बहिष्कार कर रहे है। शासन से बजट नहीं मिल पाया है।

कुछ प्राइवेट कर्मी सप्लाई बहाल करने के लिए लगाये गये है। सप्लाई बहाल होने में समय लगेगा लेकिन सायं 4 बजने को है अभी तक सप्लाई बहाल होने के आसार नही बन पा रहे है। दुर्गा पूजा महोत्सव देखने के लिए भी भारी भीड जुटने के आसार है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular