Monday, April 29, 2024
No menu items!

सांकेतिक चित्र के माध्यम से बच्चों ने जल संरक्षण के लिये किया जागरूक

यातायात निरीक्षक ने यातायात नियमों की दी जानकारी
विवेक सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के राष्ट्रीय पब्लिक इंटर कॉलेज हूँसेपुर कबूलपुर के कक्षा छः से दस तक के बच्चों ने जल संरक्षण के लिए सांकेतिक चित्र के माध्यम से मंगलवार को जागरूक किया। यातायात निरीक्षक सै0 हुसैन मुन्तजर ने बच्चों द्वारा जल सरंक्षण के लिए किये गए प्रयास की सराहना करते हुए यातायात नियमों की भी विस्तृत से जानकारी बच्चों को दिया।
सांकेतिक चित्र को यातायात निरीक्षक ने बच्चों के द्वारा बनाए गए चित्रों का अवलोकन कर उसके बिषय में बच्चों से जबाब सवाल किए। संतुष्ट होने के बाद जलसंरक्षण के लिए निम्न उपाय वर्षा के जल, हैंडपम्प, पम्प से गिरने वाले वेस्ट पानी को कैसे स्टोर किया जाय। इसकी विस्तृत जानकारी दिया।उसके बाद बच्चों को यातायात के लिए कितनी कठिनाइयां सड़कों पर आ रही है। उसके बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल कदापि न करें। मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं। एकाएक सड़क पार न करें। छोटी—छोटी बातों को लोग वाहन चलाते समय ध्यान रखें तो मोटरसाइकिल या चारपहिया वाहन से जो दुर्घटनाएं हो रही है, उनमें बहुत कमी आ जाएगी। आप सभी लोगों को साइकिल, मोटरसाइकिल, चार पहिया वाहन, जो भी चलाने के लिए कभी भविष्य में मिले तो यह सब बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय के अभिभावक संघ के अध्यक्ष सूबेदार सिंह, अवनीश सिंह, ध्रुव मिश्रा, उमेश मिश्रा, अंकित श्रीवास्तव, विवेक सिंह सहित परिवहन विभाग के कर्मचारी और विद्यालय के समस्त अध्यापक अध्यापिका मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular