Monday, April 29, 2024
No menu items!

बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सरैयां इंग्लिश मीडियम के बच्चों ने स्कूल चलो अभियान की तहत रैली निकालकर नए बच्चों को दाखिला करवाने के लिए प्रेरित किया। शनिवार को प्राथमिक विद्यालय सरैयां इंग्लिश मीडियम में स्कूल चलो अभियान की रैली को प्रधानाध्यापिका संगीता राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने गांव में भ्रमण करते हुए स्लोगन और एक भी बच्चा छूट गया, संकल्प हमारा टूट गया, मम्मी पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल चलकर नाम लिखाओ आदि नारो से नए बच्चों को दाखिला करवाने के लिए प्रेरित व जागरूक किया।
प्रधानाध्यापिक संगीता राय ने बच्चों के अभिभावकों को जागरूक करते हुए बताया कि प्रदेश सरकार गरीब परिवार के बच्चों को निशुल्क व अनिवार्य शिक्षा प्रदान करने के लिए कटिबद्ध व गंभीर है। सरकार की ओर से परिषदीय विद्यालयों में निशुल्क पढ़ाई के साथ ही किताब, ड्रेस, जूता, मोजा आदि की व्यवस्थाएं दी जा रही है इसलिए अपने बच्चों का दाखिला स्कूल में करवाए ताकि उनका भविष्य भी उज्ज्वल हो सके। इस दौरान प्रधानाध्यापिक संगीता राय, सुनीता त्रिपाठी, सविता सरोज, संगीता, ममता पटेल, सावित्री देवी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular