Sunday, April 28, 2024
No menu items!

नूरपुर कम्पोजिट विद्यालय के बच्चों ने लहराया परचम

नीरज कुमार
सुरेरी, जौनपुर। 45वीं जनपद बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता रामपुर ब्लाक अंतर्गत सुरेरी क्षेत्र के नूरपुर कंपोजिट विद्यालय के छात्र-छात्राओं के अपने अथक प्रयास से एकांकी नाटक में प्रथम स्थान हासिल किया। बालक वर्ग के कबड्डी में प्रथम स्थान हासिल किया।

खेलकूद में भी अपने आपको अच्छा प्रदर्शन दिखाया। इन सभी नन्हे—मुन्हे बच्चे खेलकूद सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे इन सभी प्रतिभाओं को जगाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। विद्यालय के समस्त अध्यापक, ग्राम प्रधान अरविंद पटेल, प्रधानाचार्य जितेंद्र गिरी, महेंद्र राजभर, मनोज मौर्य, कृष्ण मौर्य, वीरेंद्र पांडेय, पूजा गौतम आदि उपस्थित रहे। बता दें कि सांस्कृतिक कार्यक्रम खेलकूद में नूरपुर कंपोजिट विद्यालय की बच्ची जनपद में प्रथम स्थान आयी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular