Monday, April 29, 2024
No menu items!

उदयन एकेडमी के बच्चों ने मनायी दीपावली

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित उदयन एकेडमी स्कूल में दीपावली का पर्व हर्षोलास के साथ मनाया गया जहां विद्यालय के बच्चों ने बढ़—चढ़कर हिस्सा लिया| विद्यालय के प्रबंधक राजेश जयसवाल और निदेशक/प्रधानाचार्य संगीता जयसवाल के नेतृत्व में कक्ष नर्सरी से दो तक के बच्चों ने पारंपरिक परिधान में दीया सजावट में हिस्सा लिया और प्रथम स्थान प्राप्त किया|

इसी श्रृंखला में कक्ष तीन के बच्चों ने दीया शिल्प में भाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया| कक्ष 4 से 8 तक के बच्चों ने रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया। रंगोली का विषय था चंद्रायन 3, जी 20 और दीपावली जिसमें चंद्रायन 3 और दीपावली को प्रथम स्थान और जी-20 को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ|

कक्ष 1 और 2 के बच्चों ने गणेश लक्ष्मी, दुर्गा, सरस्वती का श्रृंगार करके सबका मन मोह लिया| विद्यालय की प्रधानाचार्य संगीता जायसवाल ने गणेश—लक्ष्मी की आरती करके कार्यक्रम का समापन किया| विद्यालय की उपप्रधानाचार्या रचना सिंह के साथ कीर्ति श्रीवास्तव, सोनी, निवेदिता, ज्योति, मनीषा दुबे, नीतू, प्रियंका, शशि, चांदनी, आबिदसर, महेंद्र ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया|

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular