Monday, April 29, 2024
No menu items!

बच्चों ने नौ दुर्गा सप्तशती का किया मंचन

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। महर्षि विद्या मन्दिर, लखपेड़ाबाग में विद्यालय के प्रर्वतक महर्षि महेश योगी द्वारा स्थापित विश्व शान्ति आन्दोलन की इकाई सहस्राशीर्षा देवी मंडल के अन्तर्गत नौ दुर्गा महोत्सव का आयोजन किया गया। गुरू पूजन के उपरान्त प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने माँ भगवती की पूजा अर्चना करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

कक्षा छः की अनामिका पाण्डेय व अवनी और कशिका के द्वारा दुर्गा स्तुति पर नृत्य किया गया। कक्षा छः व सात के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया महिषासुर मर्दनी नृत्य नाटिका का सफल मंचन सभी को भाव विभोर कर गया। इसके अतिरिक्त बच्चों द्वारा हनुमान चालीसा तथा गरबा आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रधानाचार्य द्वारा कन्या पूजन एवं कन्या भोज के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular