Monday, April 29, 2024
No menu items!

शहर समता विचार मंच जौनपुर इकाई की महिला काव्य गोष्ठी सम्पन्न

जौनपुर। शहर समता विचार मंच जौनपुर इकाई की महिला काव्य गोष्ठी डॉ. मधु पाठक के संयोजन में अर्चना चौहान की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक हुई। गोष्ठी की मुख्य अतिथि डॉ. सुमन सिंह एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. पूनम श्रीवास्तव, डॉ. नीलू सिंह रहीं। गोष्ठी 5 बजे से 6:30 बजे तक चली जिसका शुभारंभ अध्यक्षता कर रहीं अर्चना चौहान ने किया। सरस्वती वंदना की सुंदर प्रस्तुति अनामिका उपाध्याय द्वारा की गयी। गोष्ठी का संचालन डॉ. मधु पाठक ने किया।
गोष्ठी में सभी रचनाकारों ने अपनी सुंदर रचनाओं की प्रस्तुति द्वारा आयोजन में चार चांद लगा दिया जिसमें डॉ. सुमन सिंह ने मां ऐसी होती…, डॉ. पूनम श्रीवास्तव ने खुद को पाऊं मैं…, चेतना प्रकाश चितेरी ने हम अपनों से दूर हुए…, अनामिका उपाध्याय ने मैं ऐसी ही हूं…, डॉ. मधु पाठक ने हे! दिव्य ज्योति, हे महीयसी! ममता करुणा की मतवाली…. रचना पढ़ी। धन्यवाद ज्ञापन चेतना प्रकाश चितेरी ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular