Monday, April 29, 2024
No menu items!

हमारी सुरक्षा का है आवरण, साफ एवं हरा भरा पर्यावरण: डा. अंजना

जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर राष्ट्रीय भगवा वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ अंजना सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने “सूर्यबली पब्लिक स्कूल” मियांपुर के प्रबंधक एसपी सिंह और प्रिंसिपल राकेश सिंह के सहयोग से पौधरोपण कार्यक्रम किया।
कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा हुई जहां अंजना सिंह ने कहा कि यदि पर्यावरण स्वच्छ और सुरक्षित रखना चाहते हैं तो हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझ के पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए पौधरोपण अवश्य करना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए। वहीं स्कूल के प्रबंधक एसपी सिंह ने कहा कि पौधरोपण करके पर्यावरण को संरक्षित किया जा सकता है। यह बड़ा ही परोपकार का कार्य है। उन्होंने राष्ट्रीय हिंदू भगवा वाहिनी संगठन की सराहना करते हुए कहा कि विगत वर्ष जो आप लोगों ने स्कूल के प्रांगण में पौधे लगाए थे, वह आज एक वृक्ष के रूप में तैयार हो गए हैं।
इस अवसर पर शैलेंद्र सिंह, मनोज शुक्ला, विक्रम गुप्ता, सर्वेश सिंह, दीपक श्रीवास्तव पत्रकार, पूजा मिश्रा, शिल्पा जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular