Sunday, April 28, 2024
No menu items!

ताखागंज बाजार में चलाया गया सफाई अभियान

डा. संजय यादव
बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत के सुल्तानपुर वार्ड में महात्मा गांधी के जयंती पर आयोजित स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम के तहत तखागंज बाजार काली मां मंदिर पर सफाई अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत जन—जन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ ही आस-पास नित्य सफाई रखने हेतु प्रेरित किया गया। सभासद नागेंद्र कुमार ने कहा कि स्वच्छता से होती है व्यक्तिव की पहचान। लोग तन और मन दोनों से गंदगी का त्याग करें। इस अवसर पर बृजमोहन गुप्ता, सुशील निगम कंडक्टर, मनोज कुमार, सुनील गौतम, योगेश, निलेश सिद्धार्थ, अरविंद निगम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular