Sunday, April 28, 2024
No menu items!

सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरसठी का किया निरीक्षण

जौनपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह द्वारा प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरसठी का निरीक्षण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती महिलाओं के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण कर सुरक्षित प्रसव हेतु आवश्यक जांच एवं दवाइयों के विषय में जानकारी प्राप्त की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र पर आई महिलाओं को हाई रिस्क प्रेगनेंसी एचआरपी की जानकारी दिया एवं सावधानी के उपाय भी बताया साथ ही गर्भवती महिलाओं को रूटीन जांच एवं टीकाकरण तथा आवश्यक पोषक पदार्थ लेते रहने की सलाह दी।

नारी सशक्तिकरण के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों एवं दी जा रही सुविधाओं की जानकारी हेतु उन्होंने महिलाओं को टोल फ्री नंबर के बारे में भी बताया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र पर आयी महिलाओं से विभाग द्वारा दी जा रही सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा अन्य दूसरी महिलाओं को भी उक्त लाभ लेने हेतु प्रेरित करने का आग्रह किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र पर आई महिलाओं को फल का वितरण किया। स्वास्थ्य केंद्र पर लगभग 75 महिलाओं की उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular