Monday, April 29, 2024
No menu items!

हैदरपुर में हो रहे अवैध कब्जे की डीएम से हुई शिकायत

जौनपुर। शाहगंज तहसील क्षेत्र के हैदरपुर में अवैध कब्जा हटवाने के लिये पीड़ित ने जिलाधिकारी से मिलकर गुहार लगायी। पीड़ित उक्त गांव निवासी श्रीधर उपाध्याय है जिसके अनुसार उसके गांव में बंजर खाते की भूमि है।

गांव के एक परिवार के लोग हल्का लेखपाल से मिलकर उपजिलाधिकारी शाहगंज से धारा 67क के तहत उपरोक्त आराजी से 0.020 हेक्टेयर बंजर खाते से खारिज करवाकर आबादी खाते में दर्ज करवा लिये हैं जबकि उपरोक्त लोगों के पास पक्का मकान है। परिवार के कई लोग सरकारी नौकरी करते हैं।

इसी के साथ ही वे लोग अब उक्त बंजर वाली भूमि पर जबर्दस्त कब्जा करके निर्माण करवा रहे हैं जबकि इसका मामला उपजिलाधिकारी शाहगंज के न्यायालय में विचाराधीन है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से मिलकर लिखित रूप से शिकायत करते हुये उक्त बंजर भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को रोकने की मांग किया। साथ ही जानमाल की गुहार भी लगाया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular