Monday, April 29, 2024
No menu items!

बदलापुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस 20 मई को

जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज झा की अध्यक्षता में 20 मई तृतीय शनिवार को तहसील बदलापुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होगा। केराकत में मुख्य विकास अधिकारी, मड़ियाहॅू में मुख्य राजस्व अधिकारी एवं मछलीशहर में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया जायेगा। इसी प्रकार 3 जून को तहसील शाहगंज में जिलाधिकारी, तहसील बदलापुर में एडीएम, तहसील सदर में सीडीओ, तहसील मछलीशहर में सीआरओ, 17 जून को तहसील केराकत डीएम, तहसील बदलापुर में सीआरओ, तहसील शाहगंज में एडीएम, तहसील मड़ियाहॅू में सीडीओ की अध्यक्षता में किया जायेगा। सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन प्रत्येक माह के प्रथम एवं तीसरे शनिवार को आयोजित कोविड-19 प्रोटोकाल के साथ कराया जाय। यदि उक्त निर्धारित किसी सम्पूर्ण समाधान दिवस को अवकाश पड जाता है तो सम्पूर्ण समाधान दिवस अगले कार्य दिवस को आयोजित किया जायेगा।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular