Monday, April 29, 2024
No menu items!

पूर्व अध्यक्ष के निधन पर शोकसभा आयोजित

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड स्थित सारीजहांगीर पट्टी स्थित शान्ति निकेतन पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रबन्धसमिति के पूर्व अध्यक्ष के निधन पर विद्यालय में शोकसभा हुई। शोकसभा के पश्चात विद्यालय में पठन पाठन स्थगित कर दिया गया। मालूम हो कि स्थानीय रामनगर निवासी आद्या प्रसाद तिवारी (98) विद्यालय के प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष रहे। वे लम्बे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

मुम्बई में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया जिसकी सूचना मिलते ही परिजनों समेत विद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की सूचना पर विद्यालय के प्रबन्धक वंशगोपाल त्रिपाठी और प्रधानाध्यापक महेश दूबे ने शोक व्यक्त करते हुए उनकी मृत्यु को अपूरणीय क्षति बताया। तत्पश्चात मौन रहकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस दौरान राजेश चौबे, हरी प्रकाश शुक्ला, दिनेश चन्द्र चतुर्वेदी, राम सजीवन मौर्य समेत विद्यालय की छात्र एवं छात्रायें मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular