Monday, April 29, 2024
No menu items!

कांग्रेसियों ने हर्षोल्लासपूर्वक मनाया संविधान दिवस

  • देश की आजादी, एकता व सविधान की रक्षा हर भारतीय का परम कर्तव्य: राकेश

बृजेश यादव

खुटहन, जौनपुर। देश की आजादी की रक्षा, एकता, भाईचारा एवं संविधान की रक्षा देश के हर नागरिकों का प्रथम कर्तव्य है, जिस दिन संविधान कमजोर होगा भारत पुनः अवसरवादी शक्तियों के चंगुल में फंस जायेगा। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने यूथ कांग्रेस द्वारा डिहियां गांव में आयोजित संविधान दिवस पर सभा को संबोधित करते हुए कहा।

श्री मिश्रा ने उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत के संविधान निर्मात्री सभा ने जिस संविधान को बनाकर देश को दिया वह सम्पूर्ण विश्व में सबसे महत्वपूर्ण संविधान बन गया है। इसी संविधान के कारण भारत विश्व का सबसे मजबूत लोकतांत्रिक देश के रुप में जाना जाता है। श्री मिश्र ने कांग्रेस की विभिन्न सरकारों द्वारा संवैधानिक रुप से गरीब, दलित, वंचितो के हित में किये गये विभिन्न कार्यों को बताते कहा कि सरकार की जिम्मेदारी समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भी सबके बराबर अधिकार देना है। संविधान भी सबको बराबर और समानता का अधिकार देता है।

इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के नेता रत्नेश यादव, विपिन शर्मा, परवेज अहमद, हीरा लाल गौतम, राम आसरे, रविंद्र, दिनेश, जितेन्द्र गौतम गौतम, सिकन्दर गौतम, निन्हू, मिन्ता देवी, राधा देवी, राजपति, मोती चन्द, सूरसती, तारा, गुड़िया देवी, विनोद कुमार, लाल बहादुर, मुकेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने संविधान निर्मात्री सभा में प्रारुप समिति के अध्यक्ष डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। आभार पवन शर्मा ने ज्ञापित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular