Monday, April 29, 2024
No menu items!

चचेरे भाई ने 7 वर्षीया बहन के साथ किया दुराचार

विवेक सिंह
जफराबाद, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय चचेरे भाई ने अपनी 7 वर्षीय चचेरी बहन के साथ दुराचार किया। घटना के बाद आरोपी भई भाग निकला।
जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी दो सगे भाइयों का परिवार गुरुवार की शाम को गेहू की कटाई का काम करने चले गए। घर में एक भाई का 15 वर्ष का लड़का और दूसरे भाई की सात वर्ष की लड़की थी। उस कामांध भाई ने घर मे अकेली पाकर बहन के साथ जबरदस्ती दुराचार कर डाला। बच्ची खून से लथपथ हालत में शोर मचायी। उसके शोर मचाने पर अगल बगल के लोग आ गए। भाई लोगों को आता देखकर भाग निकला। इतने देर में लड़की तथा लड़के के परिवार के लोग आ गए। वे किशोरी को एक चिकित्सक के पास ले गए। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। थाना प्रभारी रमेश यादव ने किशोरी को जिला चिकित्सालय भिजवाया जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी पर 3/4 पाक्सो एक्ट सहित आवशयक धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular