Monday, April 29, 2024
No menu items!

डेढ़ किलो गांजा के साथ बदमाश गिरफ्तार

विवेक सिंह
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय कस्बे के नावघाट पुल के पास पुलिस ने मंगलवार को एक बदमाश को डेढ़ किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने चौकी प्रभारी को उक्त पूल के पास बुलाया। वहां पर एक युवक आते हुए दिखा। पुलिस ने उसे रोका तो वह भागने लगा। पुलिस के जवानों ने उसे दौड़ा कर दबोच लिया। युवक के पास एक झोले में डेढ़ किलो गांजा मिला। बदमाश जय प्रताप सिंह उर्फ डब्बू पुत्र स्व. राणा प्रताप सिंह अहमदपुर गांव का रहने वाला है। उसके ऊपर जफराबाद थाने में 8 मुकदमे पंजीकृत है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular