Sunday, April 28, 2024
No menu items!

7वें दिन मल्हनी विस क्षेत्र में निकली साइकिल यात्रा

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर विवेक यादव के नेतृत्व में चल रहे लोकतंत्र एवं संविधान बचाओ साइकिल यात्रा 7वें दिन मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के मल्हनी बाजार से विधायक लकी यादव के अगुवाई में रवाना हुआ। वहीं साइकिल यात्रियों को संबोधित करते हुए विधायक री यादव ने कहा कि देश परिवर्तन चाहता है। घोसी की जनता ने बड़ा और ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अब देश में इंडिया गठबंधन भाजपा को हराने जा रहा है। भाजपा सरकार की नीतियों और फैसलों से किसान, नौजवान, मजदूर और गरीब नाराज हैं। भाजपा ने गरीबों की उम्मीदों को तोड़ा है। भाजपा गरीबों को गुलाम बनाये रखना चाहती है।

वहीं निवर्तमान जिलाध्यक्ष डा. अवधनाथ पाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया है। कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। सरकार ने एक भी सरकारी अस्पताल नहीं बनाया। प्रदेश में हर दिन हत्या, लूट, छेड़खानी की घटनाएं हो रही हैं। अपराधियों और दबंगों कानून का डर नहीं है। भाजपा सरकार लोकतंत्र, संविधान को खत्म कर रही है। घोसी उपचुनाव को लेकर कहा कि जनता समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह को ऐतिहासिक वोटों से जिता कर यह संन्देश दिया है कि भाजपा सरकार को 2024 में इस देश से विदाई कर देगा।

साइकिल यात्रा में निवर्तमान महासचिव अखण्ड प्रताप यादव, हीरा लाल विश्वकर्मा, राजेन्द्र टाइगर, राहुल त्रिपाठी, सोचन राम विश्वकर्मा, रामधारी पाल, रामयश यादव, भारत यादव, अनुपमा पटेल, आशीष, नितिन सैफई, आशोक नायक, प्रमोद यादव, सोनू यादव, सन्दीप यादव, शरद यादव, पवन यादव, महावीर, राहुल यादव, कल्लू यादव, संघर्ष, बच्चा, अनिल दूबे, कपिल यादव, निजामुद्दीन अंसारी, हेमंत सहित तमाम लोग शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular