Monday, April 29, 2024
No menu items!

दानवीर भामा शाह की जयन्ती को व्यापारी दिवस घोषित किया जाय: दिनेश टण्डन

जौनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन के नेतृत्व में जिला प्रशासन को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सम्बोधित ज्ञापन दिया गया। कहा गया कि दानवीर सेठ भामा शाह की जयंती को शिक्षक दिवस, श्रमिक दिवस के तर्ज पर व्यापारी दिवस के रूप में घोषित किया जाय। जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन और नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि भामा शाह ने राष्ट्र की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व धन अर्पित कर दिया था।

ऐसे महान व्यक्ति के जन्मदिवस को व्यापारी दिवस घोषित करने से समस्त व्यापारी समाज अपने आपको गौरवान्वित महसूस करेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी और प्रदेश मंत्री महेन्द्र सोनकर ने बताया कि 26 जून को प्रदेश के सभी मुख्यालय पर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जा रहा है। व्यापारियों को पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री जी व्यापारियों के सम्मान से जुड़ा यह मांग अवश्य स्वीकार करेंगे।

युवा जिलाध्यक्ष संतोष अग्रहरी, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंघानिया और मछलीशहर तहसील व्यापार मंडल के अध्यक्ष विश्वामित्र ने संयुक्त रूप से प्रदेश नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि व्यापारियों की यह मांग पूर्णता न्याय संगत है। भामा शाह जी व्यापारी समाज के लिए वंदनीय हैं। सरकार को इस मांग को अवश्य स्वीकार कर लेना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल में जिला महामंत्री रामकुमार साहू, विमल भोजवाल, छब्बू लाल सोनकर, संतोष साहू, रविंदर अग्रहरि, मनोज साहू, मुन्ना लाल अग्रहरि, रवि श्रीवास्तव, अनिल वर्मा, यशवंत साहू, हफीज शाह, गणेश साहू, सरदार रंजीत सिंह, सतीश गुप्ता, सुलभ श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। अन्त में जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंघानिया ने सभी के प्रति आभार जताया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular