Monday, April 29, 2024
No menu items!

साधन सहकारी समिति में डीएपी की किल्लत, किसान हलकान

  • खाद के लिये चक्कर काट रहे किसान

राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। रबी की बुआई के लिए किसानों को खाद हेतु काफी परेशान होना पड़ रहा है। वहीं साधन सहकारी समिति पर किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। चाहे वह इफको डीएपी हो या अन्य जो पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इधर रबी फसल की बुआई पिछड़ रही है। किसान आए दिन समिति का चक्कर काट रहे हैं। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है जो कम होने का नाम नहीं ले रही है।

रबी की बोवनी पिछड़ने के कारण किसानों को अब चिंता सता रही है। समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों को काफी परेशानी हो रही है। किसान रोज सुबह-शाम सोसायटियों के चक्कर काट रहे हैं। इसके बाद भी उन्हें खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में डडसौली निवासी किसान किशन चन्द्र का कहना है कि समिति में खाद के लिए जाते हैं तो खाद कब तक आएगी, इसके बारे में जानकारी नहीं दी जा रही है।

ऐसे ही सोंधी निवासी किसान राममिलन यादव ने बताया कि शाहापुर सोसायटी पर खाद नहीं है, जब भी जाओ खाद नहीं मिलता है। खाली हाथ वापस लौट आना पड़ता है। वहीं किसान अशोक विश्वकर्मा, दयाराम, प्यारे लाल, राम आशीष यादव आदि किसानों ने बताया कि जब कि जरूरत खाद की होती है तो सोसायटी पर खाद नहीं मिलती है जिससे बाजार से खाद महंगे दामों पर खरीदने को हम विवश है।

इस सम्बंध में एडीओ कॉपरेटिव दुर्ग विजय ने बताया कि विकास खण्ड शाहगंज सोंधी क्षेत्र के अंतर्गत एक दर्जन सोसायटी है जिनमें से दो बंद अवस्था में है। बाकी दस चालू है, ऊपर से खाद आपूर्ति की समस्या है, इसीलिए खादों का वितरण नहीं हो पा रहा है, जितना आपूर्ति हो रही है, उतने का ही वितरण हो रहा है। एक हफ्ते में यह समस्या दूर हो जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular