Monday, April 29, 2024
No menu items!

तालाब में मिली वृद्धा की लाश, शनिवार को घर से लापता थी महिला

विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गाँव सरायख्वाजा में रविवार की सुबह वृद्धा की तलाब में लाश मिली। ग्रामीणों में जानकारी होते ही भारी संख्या में लोग देखने के लिए पहुंच गए और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिये।
जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी स्व. जवाहर लाल कश्यप की पत्नी दुर्गावती 70 वर्ष का शव सरायख्वाजा के तालाब में दिखाई दिया। ग्रामीणों में जानकारी होते ही भारी संख्या में लोग तालाब के पास पहुंच गये। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को तालाब से निकलवाकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्ध महिला शव की पहचान सरायख्वाजा गांव निवासी रमेश कश्यप की मां दुर्गावती के रूप में हुई।
थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि उनका लड़का रमेश कश्यप ने तहरीर दिया कि मेरी मां मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। कल दोपहर को घर से बिना बताए निकल गई। आज सुबह तालाब में शव बरामद हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular