Monday, April 29, 2024
No menu items!

बजरंग घाट पर दो दिन पहले डूबे किशोर की मिली लाश

बीके सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के राजेपुर रामेश्वरम गांव के पास रविवार को गोमती नदी में एक 17 वर्षीय युवक की लाश मिली। लाश मिलते ही सनसनी मच गई। परिवार के लोग मौके पर पहुंच गये। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव की निवासी उम्मे फरबा पत्नी अली अब्बास अपने परिवार के साथ नगर कोतवाली क्षेत्र के हमाम दरवाजा स्थित मदरसे में रहते है।
उम्मे फरबा ने बताया कि उसका पुत्र शीश शहर के बजरंग घाट पर गोमती नदी के पास गया था। सीढ़ी से पैर फिसल गया।वह गोमती नदी की धारा ने डूब गया। परिवार के लोगो ने उसकी काफी खोजबीन किया।उसका पता नही चला। वे लोग सई गोमती के संगम स्थल राजेपुर घाट के मल्लाहों से घटना की जानकारी देते हुए किशोर के डुबने की जानकारी दिया था। रविवार को मल्लाहों को एक लाश दिखी। उसे उन लोगों ने एक तरफ रोक कर परिवार वालो को सूचना दिया। परिवार के लोग तत्काल मौके पर पहुंच गए।उन लोगो ने किशोर की शिनाख्त कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular