Sunday, April 28, 2024
No menu items!

लोकतंत्र सेनानी संघ ने सौंपा ज्ञापन

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। लोकतंत्र सेनानी संघ के जिलाध्यक्ष लालचन्द्र मौर्य के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश लोकतंत्र सेनानी सम्मान अधिनियम 2006 में संशोधन के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। उन्होंने मांग किया कि उत्तर प्रदेश लोकतंत्र सेनानी सम्मान अधिनियम 2006 में संशोधन करके जिन लोकतंत्र सेनानियों की मृत्यु हो चुकी है, इनके आश्रितों को सम्मान राशि, चिकित्सा सुविधा एवं परिवहन सुविधायें देने के लिये लोकतंत्र सेनानी अधिनियम बनाया जाय। लोकतंत्र सेनानियों एवं आश्रित पति—पत्नियों को महंगाई और अन्य खर्चों को देखते हुए सम्मान राशि में कम से कम 10 हजार रूपये की मासिक बढ़ोत्तरी की जाये।
लोकतंत्र सेनानियों एवं आश्रित पति—पत्नी काफी बुजुर्ग हो चुके हैं। स्वास्थ्य सही नहीं रहता है, दवा की जरूरत हेतु इनका आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिये सम्बन्धित विभाग को आदेश करने की कृपा करें। सरकारी कर्मचारियों की तरह महंगाई भत्ते की बढ़ोत्तरी सम्मान राशि में हर साल की जाय।
इस अवसर पर राम अनुज, मिठाई लाल मौर्य, सभाजीत यादव, राज बहादुर यादव, फूलचन्द मौर्य, रमेश चन्द्र मौर्य, काशीनाथ पाठक, छोटे लाल यादव, तहसीलदार, लक्ष्मी नारायण, माता प्रसाद यादव, छोटे लाल शुक्ल, राधेश्याम प्रजापति सहित तमाम सेनानी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular