Monday, April 29, 2024
No menu items!

उपजिलाधिकारी ने देखी नगर पंचायत के बूथों की व्यवस्था

विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत के चुनाव को मद्देनजर उपजिलाधिकारी राजेश चौरसिया ने नगर पंचायत के अंदर आने वाले सभी बूथों का निरीक्षण किया। इस समय बूथों पर मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि 11 मार्च से 17 मार्च तक अभियान चलाया जा रहा है जिसमें जिनकी उम्र 1 जनवरी 2023 से 18 साल या उससे अधिक है, वह अपना नाम मतदाता सूची में जोडवा सकता है। इसके लिए वह बीएलओ को केंद्रों पर या नगर पंचायत कार्यालय अथवा तहसील कार्यालय में अपना आवेदन पत्र दे सकते है। उन्होंने निर्देश दिया कि सम्बंधित बीएलओ अपने कार्य को सही ढंग से करें और समय से बूथों पर उपस्थित रहे जिससे आम जनमानस को कोई समस्या ना हो। उन्होंने बताया कि यदि किसी का नाम गलत ढंग से दर्ज हो गया है तो उसका साक्ष्य देने पर नाम हटाया भी जा सकता है। इसी क्रम में उन्होंने नगर पालिका मुंगराबादशाहपुर के अंदर आने वाले बूथों का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular