Sunday, April 28, 2024
No menu items!

श्रीमद्भागवत कथा के 5वें दिन कृष्ण लीला का हुआ वर्णन

अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव निवासी फिल्म अभिनेता चन्दन सेठ के पैतृक निवास स्थान पर चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा वाचक बाल व्यास शशिकान्त महाराज (श्रीकाशी) ने भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला का वर्णन सुनाया।
कथा के प्रारम्भ में कथा की शुरूआत अंजू यादव महिला थाना एसओ बड़ागांव, प्रियंका श्रीवास्तव महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भाजपा व सुष्मिता सेठ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ संयोजक भाजपा काशी क्षेत्र ने दीप प्रज्जवतित करके किया। तत्पश्चात कथा वाचक शशिकान्त महारज ने कहा कि भगवान कृष्ण के पैदा होने के बाद कंस उसको मौत के घाट उतारने के लिए अपनी राज्य की सर्वाधिक बलवान राक्षसी पूतना को भेजता है। पूतना वेश बदलकर भगवान श्रीकृष्ण को अपने स्तन से जहरीला दूध पिलाने का प्रयास करती है लेकिन भगवान श्रीकृष्ण उसको मौत के घाट उतार देते हैं।

उसके बाद कार्तिक माह में ब्रजवासी भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए पूजन का कार्यक्रम करने की तैयारी करते हैं। भगवान कृष्ण द्वारा उनको भगवान इंद्र की पूजन करने से मना करते हुए गोवर्धन महाराज की पूजन करने की बात कहते हैं। इंद्र भगवान उन बातों को सुनकर क्रोधित हो जाते हैं। वह अपने क्रोध से भारी वर्षा करते हैं जिसको देखकर समस्त ब्रजवासी परेशान हो जाते हैं। भारी वर्षा को देख भगवान श्री कृष्ण गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा अंगुली पर उठाकर पूरे नगरवासियों को पर्वत को नीचे बुला लेते हैं जिससे हार कर इंद्र एक सप्ताह के बाद वर्षा को बंद कर देते हैं जिसके बाद ब्रज में भगवान श्री कृष्ण और गोवर्धन महाराज के जयकारे लगाने लगते हैं।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular