Sunday, April 28, 2024
No menu items!

माता के 9 रूपों को देखने के लिये उमड़ रहे श्रद्धालु

  • नवयुवक दुर्गा पूजा सीमित धौरइल बना आकर्षण का केन्द्र

वीरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। शारदीय नवरात्र के 5वें दिन गुरुवार को श्रद्धालुओं ने मां भगवती के स्कन्दमाता स्वरूप का दर्शन पूजन किया। नवयुवक दुर्गा पूजा समिति धौरइल के पंडाल में माता के 9 रूपों की स्थापना की गई है जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। शारदीय नवरात्र के पहले दिन से ही माता के नौ रूपों के दर्शन करने के लिये हजारों भक्तों का हुजूम उमड़ा रहा है।

पंडाल में कलश स्थापित कर पाठ किया जा रहा है और श्रद्धालुओं के जयकारे से पूरा गांव भक्ति में हो जाता है। पंडाल की सजावट सुन्दर तरीके से की गई है। शाम को लाइट से पंडाल की शोभा बढ़ जाती है। महिलाएं दुर्गा माता की गीत गाकर पूजन अर्चन करती हैं। समिति द्वारा टीम बनाकर आए हुए भक्तों की सुरक्षा के लिये निगाहें रखी जा रही है। शाम को माता रानी को भोग लगाकर आए हुए सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular