Monday, April 29, 2024
No menu items!

रोटावेटर में फंसने से मौके पर ही हुई मौत

विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के दक्षिण पटी गांव में बुधवार की सुबह भोर में रोटावेटर जोड़ते समय व्यक्ति कि गले में लटकी शाल रोटावेटर में फसने से मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दक्षिण पट्टी बनपुरवा गांव निवासी स्व. रामजस यादव का पुत्र रामसिंगार यादव 50 वर्ष घर से लगभग 4 सौ मीटर दूर पाही पर अकेले रहते थे। हर रोज की तरह सुबह भोर में 4 बजे खेत जोतने के लिए ट्रैक्टर से ट्रॉली निकलकर रोटावेटर जोड़ते समय गले में लटकी शाल फंस गया। परिणामस्वरूप उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन आनंन-फानन में पुलिस को बिना सूचना दिए दाह संस्कार कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular